


रोसड़ा (समस्तीपुर): आदर्श हॉस्पिटल, रोसड़ा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता और नेतृत्व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. कंचन माला ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने शिरकत की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नशा समाज और परिवार को भीतर से खोखला कर देता है। स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक का नशा मुक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों को जीवन भर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की प्रेरणा दी।

आयोजक डॉ. कंचन माला ने ब्रह्माकुमारीज़ के इस महाअभियान की सराहना करते हुए कहा कि आध्यात्मिक और चिकित्सा ज्ञान के समन्वय से ही समाज को नशा जैसी सामाजिक बुराई से पूरी तरह मुक्त कराया जा सकता है।



कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री एवं डॉ. कंचन माला की उपस्थिति में मौजूद सभी लोगों को नशा न करने और नशा मुक्त समाज बनाने की सामूहिक शपथ (प्रतिज्ञा) दिलाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, चिकित्सक एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े सेवाधारी उपस्थित रहे।






![]()












Leave a Reply