जर्जर सड़क पर ठोकर लगने से गिरी 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से हुई घायल।

राजकमल कुमार / रिपोर्टर ।

जर्जर सड़क पर गिरने से 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में राही मुसाफिरों ने बेलदौर पीएचसी लाए, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने छुट्टी दे दिया। मालूम हो कि कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर 6 महदीपुर वासा निवासी स्वर्गीय नरेश सिंह के 50 वर्षीय पत्नी मीना देवी अपने रिश्तेदार के यहां से घर वापस जा रही थी।

इसी दौरान तिलाठी आलमनगर पथ के सकरोहर पुल के समीप जर्जर सड़क रहने के कारण कम दिखाई देने के कारण उक्त महिला को ठोकर लग गई। जिस कारण उक्त महिला सड़क पर ही गिर गई।

रास्ते चल रहे रही मुसाफिरों ने आनन-फानन में बेलदौर पीएचसी लाए, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने छुट्टी कर दिया। उक्त महिला ने बताई कि हम अपने रिश्तेदार धरक्का सिंह वासा से घर वापस जा रही थी। इसी दौरान सड़क जर्जर रहने के कारण पैर में ठोकर लग गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *