बेगूसराय के युवा डॉक्टर कमाल हुसैन को मिला ग्रीन लीडरशिप 2020 अवार्ड। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में किया गया सम्मानित।

बलवंत कुमार चौधरी (बेगूसराय)

(बेगूसराय) : बेगूसराय जिला के छौड़ाही प्रखंड के सांवत पंचायत के बखड्डा गांव निवासी युवा डॉक्टर मोहम्मद कमाल हुसैन को प्रतिष्ठित ग्रीन लीडरशिप अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है। डॉक्टर कमाल हुसैन को यह सम्मान मिलने से प्रखंड वासियों में हर्ष व्याप्त है। यह पुरस्कार पर्यावरण और सामाजिक विकास एसोसिएशन (ईएसडीए) दिल्ली द्वारा उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने खुद के क्षेत्र में योगदान दिया है और इसमें श्रेष्ठ और उत्कृष्ट हैं। डॉक्टर मोहम्मद कमाल हुसैन को दिल्ली विश्वविद्यालय के वल्लभ भाई पटेल दिल्ली चेस्ट इंस्टीट्यूट में विगत दिनों आयोजित विश्व पर्यावरण शिखर सम्मेलन 2020 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें विश्व पर्यावरण शिखर सम्मेलन 2020 के मुख्य वक्ता के रूप में भी आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता द्वारा अस्पताल के पर्यावरण प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। जिसे काफी सराहना मिली।
बताते चले कि इस कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य प्रो.रमेश चन्द्र, पद्मश्री एमसी मिश्रा, रेमन मैग्सेसी अवार्डी वाटरमैन राजेंद्र कुमार सिंह , कई विश्वविद्यालयों के वर्तमान और पूर्व कुलपति, विद्वान और शोधकर्ता छात्र सहित कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस बड़े आयोजन में आमंत्रित करने के लिये डॉक्टर हुसैन ने आभार और विशेष धन्यवाद डॉ. जितेंद्र कुमार नागर, महासचिव एवं दिल्ली विशी के बीआरएसी को दिया है। छौड़ाही निवासी डाक्टर कमाल हुसैन सऊदी अरब के मक्का शहर स्थित किंग फैशल अस्पताल में अस्पताल गुणवत्ता और प्रबंधन में ऐसोशियेट प्रोफेसर हैं। उनको अस्पताल प्रबंधन और गुणवत्ता के क्षेत्र में उतकृष्ट कार्यो के लिये लगातार पुरस्कार मिलता रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन राय, पुर्व मुखिया राम नरेश आजाद, शिक्षाविद राज नारायण चौधरी, छौड़ाही नवनिर्माण मंच के अंजन कुमार आकाश, शिक्षक अजय कुमार समेत कई लोगों ने छौड़ाही लाल को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिये प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बधाई दी है।
डॉक्टर कमाल बताते हैं कि छौड़ाही के मित्रों, अभिभावकों के स्नेह प्यार और समर्थन से। यह पुरस्कार मिला है। पुरस्कार मिलने से अस्पताल प्रबंधन के क्षेत्र में पर्यावरण को और बढ़ावा देने का हौसला मिला है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *