(बेगूसराय) : कोरोनावायरस से बचने हेतु अधिकांश लोग लॉक डाउन के सख्त नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस का काफी पालन कर रहे हैं। इस दौरान किसी घर से सुंदरकांड पाठ की सामूहिक स्वर गुंजन हो रहा है तो, कहीं पर्याप्त दूरी बनाकर मछली का शिकार कर लोग अपना टाइम पास कर रहे हैं।
लॉक डाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को छौड़ाही बाजार के लगभग दस पंद्रह युवक पर्याप्त दूरी बनाकर घर के बगल में स्थित मृत चंद्रभागा नदी के गड्ढे में जमे पानी से बंसी डालकर मछलियों का शिकार करते देखे गए।
सुनील मुकेश पंकज आदि ने बताया कि घर के ठीक पीछे है यह गड्ढा हम लोग एक तरह से घर में ही हैंं। सभी लोग पर्याप्त दूरी बनाकर भी खड़े हुए हैं। जिससे संक्रमण एक दूसरे में ना फैले। युवाओं ने बताया कि हम लोग कामकाज वाले आदमी हैं घर में बैठे बोर हो रहे थे। क्या करते कहीं बाहर जाएंगे तो पुलिस डंडा दे रही है। यहां कम से कम मछली का शिकार कर मन बहला रहे हैं। यहीं कुछ दूरी पर कुछ बच्चे अपने घर के आंगन में कंचा खेल रहे थे तो कोई लुकाछिपी एवं चोर सिपाही का भी खेल खेल रहा था।
मालपुर निवासी रामकिशोर सिंह का बड़ा संयुक्त परिवार है। तीन दिन से अपने घर दरवाजे पर ही सीमित रहने वाला यह किसान परिवार जब व्याकुल हुआ तो कोरोना से समाज को मुक्त दिलाने के लिए और अपने मन को बहलाने के लिए ढोलक हरमुनिया निकाल परिवार के सभी सदस्य सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि संपूर्ण लॉक डाउन की अवधि तक दो घंटा सुबह में सुंदरकांड पाठ एवं दो घंटा रात में रामधुन गायन हम लोग करेंगे। इससे हम लोग का मन में बह रहा है शांति भी मिल रही है।
चंदन मिश्रा की रिपोर्ट। दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड में मनरेगा मजदूर विकास संगठन द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 मार्च को होने वाले जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है। संगठन की ओर से राज्य के सभी जिलों में मनरेगा मजदूर विकास संगठन के कार्यकर्ताओं एवं संगठन से जुड़े मजदूरों के […]
पुनीत कुमार की रिपोर्ट नोवल कोरोना वायरस को लेकर पूरे विश्व मैं उथल पुथल चल रहा है हर लोग इस संकट की घड़ी में सहमे हुए हैं वहींं सरकार द्वारा पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन लागू कर दिया गया है। इस लॉक डाउन में आम तौर पर रोज मेहनत मजदूरी […]
बलवंत कुमार चौधरी (बेगूसराय) (बेगूसराय) : लॉकडाउन में गरीबों को समय पर राशन मुहैया कराने की जिम्मेवारी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को दी गई है। डीलर नियम कायदे से राशन का वितरण भी कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण सैकड़ों उपभोक्ता राशन से वंचित हो भूखे पेट बाल बच्चों के साथ […]