बेगूसराय : अंचल के भोजा गांव में शनिवार रात अचानक एक घर में आग लग जाने से एक लाख रुपये मूल्य से ज्यादा की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। अगलगी में घर के अंदर रखा रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट होने से समूचा गांव थर्रा गया| गनीमत कि विस्फोट के वक्त मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए|
जानकारी के अनुसार भोजा निवासी महेंद्र पासवान के झोपड़ीपोश घर से मध्य रात्री अचानक आग की तेज लपटें निकलने लगी। आग की लपटें निकलते देख आग बुझाने लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे| इसी बीच घर के अंदर रखा रसोई गैस सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ विस्फोट कर गया| जोरदार धमाके की आवाज सुन काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए| ग्रामीणों नें घंटा भर मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। तब तक सूचना पाकर छौड़ाही पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गई| तब जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका| इस बीच तेज आग की लपेटे में महेंद्र पासवान का आवासीय घर, मवेशी घर व भुसकार जलकर स्वाहा हो गया। गृहस्वामी महेंद्र पासवान ने बताया कि घर के अंदर रखा सभी कपड़ा, अनाज, बर्तन, नगद पचीस हजार रुपये, साइकिल आदि सामान जलकर नष्ट हो गया है। घर छोड़कर करीब एक लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई है। सूचना पर अंचल अधिकारी सुमंतनाथ व थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने घटनास्थल पहुंच क्षति का जायजा लिया।
अंचलअधिकारी छौड़ाही ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को क्षति का आकलन कर प्रतिवेदन देनेे को कहा गया है।
आज़ाद इदरीसी की रिपोर्ट। हसनपुर कोरोना वायरस को लेकर बहुत से मजदूरों को जो दूसरे राज्य,जिलों में कमाने गए थे उन लोगों को प्रदेश में ही लॉक डाउन कर दिया गया है यह वह लोग हैं जो रोजाना कमाते हैं और खाते थे। इस परिस्थिति में वह महामारी से निपटने में प्रशासन और सरकार […]
ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट। अररिया/फारबिसगंज फारबिसगंज प्रखंड के रमै पंचायत अंतर्गत नवयुवक संगठन द्वारा सेनिटाईजर छिड़काव का कार्य पुरे किये जिसमें मुख्य रूप से मार्गदर्शक मंडल के बड़े भैया सर्वेश झा जी,अध्यक्ष नीरज झा , सचिव विक्रमादित्य, सदस्य के रूप में विक्रम ठाकुर,सौरभ झा ,परशांत झा , आकाश झा,बिकेश झा, अजय झा , वार्ड […]
ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट। अररिया/फारबिसगंज- आज फारबिसगंज नगर के युवा संवेदक सह समाजिक कार्यकर्ता रवि रंजन @ बंटी, मटिहारी पंचायतके पुर्व मुखिया प्रत्याशी शमशेर भाई ऐनुल , युवा व्यवसायी विक्की भगत ने शहर जुम्मन चोक वार्ड संख्या 1 के महादलित टोला में एक सो परिवार के बीच बांटे राहत सामग्री । साथ ही सबो […]