


रोसड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 18 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत तथा 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष, अनुमंडल विधिक सेवा समिति दुष्यंत कुमार की अध्यक्षता में उनके प्रकोष्ठ में हुई।

बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राजीव कुमार मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह असैन्य न्यायाधीश वरीय कोटि प्रथम सिकेन्द्र पासवान, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय सह असैन्य न्यायाधीश वरीय कोटि द्वितीय राकेश कुमार पांडेय, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय सह असैन्य न्यायाधीश वरीय कोटि तृतीय जयप्रकाश वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ सह असैन्य न्यायाधीश वरीय कोटि चतुर्थ रूबी कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति शिवप्रिया, तथा मुंसिफ रोसड़ा ऐश्वर्या प्रताप सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

बैठक में विशेष लोक अदालत में मुख्य रूप से चेक बाउंस से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन तथा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निपटारे पर विचार-विमर्श किया गया।



साथ ही दोनों लोक अदालतों से संबंधित नोटिस निर्गत करने के निर्देश भी दिए गए।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 18 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर रोसड़ा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केवल चेक बाउंस से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा।बैठक में राजेश कुमार लिपिक सह टंकक तथा विष्णु देव कुमार मंडल अनुसेवक, अनुमंडल विधिक सेवा समिति भी उपस्थित रहे।






![]()












Leave a Reply