बलवंत कुमार चौधरी(बेगूसराय)
(बेगूसराय) : छौड़ाही प्रखंड के सहुरी पंचायत में बुधवार को जन अधिकार पार्टी युवा शक्ति की तरफ से कोरोनावायरस के रोकथाम के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। यह कार्य जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर युवा शक्ति के प्रदेश सचिव डॉ एस कुमार के निजी कोष से किया गया। वहीं गरीब लोगों के बीच में मास्क, हैंड सैनिटाइजर और साबुन वितरण कर कोरोनावायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ हीं आम लोगों से अपील किया गया की लॉक डाउन हम लोगों के लिए किया गया है। हम लोग इसका पालन करें। बाहर से जितने भी मजदूर हमारे गांव में आए हैं जो हमारे गांव के हैं उनको 14 दिन तक चिन्हित आइसोलेशन सेंटर पर रहने का निवेदन किया गया। डॉक्टर एस कुमार ने कहा कि कोई भी प्रतिनिधि अभी इस विपदा में आम पब्लिक के साथ खड़ा नहीं है। ना ही उसका हालचाल पूछते हैं। ऐसा लगता है कि इस विपदा की घड़ी में छौड़ाही प्रखंड एमपी और एमएलए से विहीन हो गया है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य झुटकी सहनी उर्फ झोटी सहनी , जगदीश महतो, संतोष कुमार, नारायण स्वामी, जगदेव सहनी, अनीश , सिंघेश्वर सहनी, नरेश सहनी अरुण सहनी आदि लोग लोग मौजूद थे।
2,424 total views, 3 views today