(बेगूसराय) : बाबूसाहेब दो दिन से भोजन नहीं मिला है। बाल बच्चों संग घर के बाहर खाली बर्तन लेकर बैठे हैं की किन्ही मददगार, जनप्रतिनिधि या अधिकारी जो इस सड़क से गुजरेंगे हमें देखकर दया करेंगे और भोजन करवाएंगे।
लेकिन किन्ही का दिल नहीं पसीज रहा है। अब भूखे बच्चों को रोते देख कर कलेजा फट जाता है। यह कहते कहते फफक फफक कर रो पड़े नट समुदाय के कलाम, हीरा, बनान, चॉद, जटहा मदारी, रफीक, सलाउद्दीन, जनता खातुन, मदीना, हबीबन, नसूमा। अमवलरी, मुन्ना, नगमा, फरजाना, शकीला, मुश्ताक, मुमताज अरबाज आदि लोगों का कहना था कि हम लोग गांव-गांव घूमकर मदारी का खेल दिखा पेट पालते हैं। सभी के पास छौड़ाही प्रखंड के अमारी पंचायत का मतदाता पहचान पत्र भी है। लेकिन आवेदन के बावजूद राशन कार्ड नहीं बनाया गया। लॉकडाउन के कारण हम लोग का धंधा बंद है आदेश का पालन करते हुए घर पर हैं। लेकिन भूखे हैं। बाहर निकलने पर पुलिस भोजन के बदले पिटाई करती है। हम क्या करें। अब परिवार को भूखे पेट रोते देख बर्दाश्त नहीं होता है।
इस संदर्भ में बात करने पर अमारी पंचायत के मुखिया पूनम शर्मा का कहना हुआ कि आपके माध्यम से हीं जानकारी हुई है, पता करवाते हैं। तत्काल मदद करने का प्रयास किया जाएगा।
जय चन्द्र कुमार की रिपोर्ट। खगड़िया जिला के पसराहा थाना के सोंडिहा में सोमवार को सरकार द्वारा घोषित सहायता की पहली खेप का वितरण पीडीएस संचालक जयप्रकाश सिंह ने किया, इस अवसर पर संचालक ने दुकान के परिसर तथा आसपास को सेनेटाइज कर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए अपील किया, उपभोक्ताओं को […]
ब्यूरो रिपोर्ट : बलवंत कुमार चौधरी (बेगूसराय) : बेगूसराय : कोरोना वायरस एक दूसरे एक से दूसरे व्यक्ति में प्रवेश कर द्रूत गति से समूचे विश्व में कहर मचा रहा है। गांव देहात तक इसकी घुसपैठ हो चुकी है। तमाम तरह के आयोजन यथा खेल सिनेमा आदि बंद कर दिए गए हैं। लेकिन कुछ नेता […]
बलवंत चौधरी (बेगूसराय) (बेगूसराय) : कोरोनावायरस के रेड जोन में बेगूसराय जिला है। अब प्रशासन घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी इकट्ठा करने की मुहिम छेड़ दी है। इसकी पुख्ता तैयारी भी छौड़ाही प्रखंड प्रशासन ने कर ली है। आज बीडीओ छौड़ाही प्रशांत कुमार एवं अंचलाधिकारी छौड़ाही […]