Araria BIHAR Forbesganj INDIA lockdown NEWS Rahat

श्री राम सेना उपाध्यक्ष भवेश कश्यप को शाल ओढा कर सम्मानित किया गया

ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट।
अररिया/जोगबनी (भारत-नेपाल सीमा से ज्ञान मिश्रा)- श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष भवेश कश्यप एवं अन्य कार्यकर्ता को जोगबनी में सम्मानित किया गया।
ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष गंगा झा, भारत नेपाल मैथिलि समाज के संस्थापक संयोजक सह वरिष्ठ पत्रकार बरुन मिश्र, जोगबनी बाजार व्यापर संघ के मंटू भगत, भीम राय ने श्रीराम सेना को उल्लेखनीय सामाजिक योगदान और जरूरतमन्दों की सहयोग के लिये शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

गुरुवार को श्रीराम सेना फारबिसगंज ने जोगबनी के वार्ड 1, 5, 9, और टिकुलिया बस्ती अंतराष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक में आम लोगों के बीच मास्क सेनेटाइजर और ग्लब्स का वितरण किया। ज्ञात हो की लॉकडाउन के बाद से हीं श्रीराम सेना फारबिसगंज में जागरूकता अभियान चला रहा है।

और ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को भोजन करा रहा है। साथ हीं जरूरतमंद लोगों के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी किया है जिस पर फोन आने पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसी क्रम में आज कार्यक्रम के अठारहवें दिन श्रीराम सेना ने जोगबनी में मास्क का वितरण किया

जोगबनी में कुल एक हजार मास्क, एक सौ सेनेटाइजर और साठ जोड़ी ग्लब्स का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष भवेश कश्यप, शैलेश वैद, मुन्ना गामी, आशुतोष परासर, राजा दास, गौरव राठौड़, मिथुन चौधरी, राजा साह, मयुक प्रभात, निरंजन साह, छोटू झा, आनंद गुप्ता, इंद्रजीत मण्डल, रोहित कश्यप, विनय ओझा, सोनू सर्राफ, सुमित कुमार, अभिषेक देव, दिप दीपू, मोनू रजक, आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
 कार्यक्रम में स्थानीय मंटू भगत, डब्लू , भीम राय, ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *