अपराधी गोली न्यूज पुलिस बिहार भारत विभूतिपुर समस्तीपुर हत्या

रेलवे लाइन के समीप  महिला की गोली मारकर हत्या।

के०के० शर्मा रिपोर्टर।
  समस्तीपुर / विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी रेलवे लाइन के समीप शनिवार की दोपहर एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई ।जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। जब ग्रामीणों ने महिला की शव को देखा तब लोगों ने स्थानीय लोगों ने विभूतिपुर  पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दिया।वहीं पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। महिला की शव की पहचान नहीं की जा सकी , लेकिन वहां पर पहुंचे लोगों ने बताया   महथी जोगिया गांव निवासी  ओम प्रकाश पासवान की पत्नी शांति देवी के रूप में बताया जा रहा है।
 वैसे शव की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि महिला की पहचान के लिए पुलिस जुट गई है।घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने  बताया कि घटना से पहले महिला को एक बाइक पर दो लड़के के साथ जाते देखा गया जिसके बाद फायरिंग की आवाज हुई इसके पश्चात जब लोगों ने महिला के पास पहुंचा तो देखा कि महिला  मर चुकी थी, वही बाइक सवार दोनो लड़के फरार थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *