खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता प्रखंड के मड़ैया थाना क्षेत्र के पीपड़ालतीफ पंचायत में तीन वर्षीय मासुम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।बच्ची अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने आयी थी।जानकारी के अनुसार घर के सभी लोग बारात गये थे।इसी दौरान बुधवार देर रात को घर में सो रही मासुम लड़की को किसी अज्ञात हैवान ने घर से उठाकर गांव से थोड़ी दूर बहियार में ले जाकर दुष्कर्म किया बाद में वेहोशी की हालत में कुढा धार के समीप गड्ढे में छोड़कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गड्ढे में वेहोशी की हालत में मासुम बच्ची को देखा तो ये खबर आग की तरह फैल गई।
लोगों ने इसकी सुचना परिजनों को दिया। वहीं परिजनों ने घटना की सूचना मड़ैया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मड़ैया थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार रतन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर वेहोशी हालत में घायल बच्ची को इलाज के लिए गोगरी अस्पताल भेज दिया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया।
फिलहाल इलाज के बाद बच्ची का मेडिकल कराया जायेगा।
पुलिस मामले में संलिप्त आरोपी की पहचान में जुटी है। वहीं घटना से क्षेत्र में आक्रोश दिख रहा है। लोगों का मानना है कि तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधी को चिन्हित कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
न्यूज :- क्रेडिट पंकज कुमार पांडेय समस्तीपुर :-मिली थी आँख दोनों की बढ़ा था प्यार बरसों तक,बड़े मस्ती भरे दिन थे हमारे यार बरसों तक’,गजल जब पंकज कुमार पाण्डेय ने सस्वर सुनाना शुरू किया तो समूचा पंडाल तालियों से गूँज उठा।हर ओर से वाह!वाह के स्वर सुनाई दे रहा था.यह खास मौका था श्रीराम जानकी […]
बलबंत चौधरी ( सबकी खबर आठो पहर न्यूज रूम ) (बेगूसराय): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन हेतु पर्यावरणविद् व प्रकृति प्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया। सेल्फी विथ ट्री अभियान के तहत कुल 150 पौधरोपण अलग अलग जगहों पर किया गया। ऑनलाइन परिचर्चा आदि कार्यक्रम के द्वारा […]
धीरज गुप्ता की रिपोर्ट। गया में आने वाले हिन्दू धर्म के महापर्व को गम्भीरता से लेते हुए आज अभिलाषा शर्मा , नगर आयुक्त गया द्वारा गया नगर निगम कार्यालय में आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली, छठ पर्व के अवसर पर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल की समीक्षा बैठक की गई है। जिसमें सभी उप […]