गलत नियत से घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया। उक्त महिला आनन-फानन में बेलदौर पीएचसी आए, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज कर छुट्टी दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मेहिनाथ नगर पंचायत अंतर्गत गोगी गांव निवासी विलास यादव के 35 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर मामला दर्ज करने के लिए गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में वर्णित है कि बीते रात्रि हरवे हथियार से लैस होकर गांव के हुलों यादव के 25 वर्षीय पुत्र संतोष यादव उक्त महिला के घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। छेड़खानी के दौरान उक्त महिला ने शोरगुल मचाए। इसी पर आक्रोश होकर दोषियों ने उक्त महिला के साथ मारपीट किया। मारपीट कर भाग गए।
सूचक सुलेखा देवी ने बताया कि मेरे भौजाई घर में सोई हुई थी। अंधेरा का फायदा उठाकर मेरे गांव के युवक घर में घुस के इसके विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट किया। उक्त महिला के साथ कई बार उनके परिजनों के द्वारा मारपीट की गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया सूचक के द्वारा आवेदन दिया गया है। अपने अधीनस्थ कर्मियों से मामले को छानबीन करवा कर, दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र में फ्रंट वारियर के रूप में काम कर रहे कर्मियों को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। मालूम हो कि भारत सरकार के दिशा निर्देश पर 10 जनवरी से कोरोना के बूस्टर डोज मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, आंगनवाड़ी सेविका सहायिका तथा सरकारी कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाया […]
धीरज गुप्ता की रिपोर्ट। बोधगया:- निगमा मोनेस्ट्री में गुरुवार को 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 4वीं संयुक्त वार्षिक ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया है। यह कैंप 24 से 31 अगस्त तक संचालित होगा। इसमें विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के करीब 600 एनसीसी बालक-बालिका कैडेट भाग ले रहे हैं। इसकी विधिवत शुरूआत गुरुवार को […]
सतीश कुमार यादव की रिपोर्ट। बिथान:-प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छेछनी में कार्यरत 41 वर्षीय शिक्षक अजीत कुमार सिंह का बाईक दुर्घटना में निधन हो गया। बताया जाता है कि श्री सिंह अपने विद्यालय से छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। तभी तेलनी ढाला के समीप बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अचेतावस्था में इन्हें […]