क्राइम गिरफ्तार गोली थाना नालंदा न्यूज पुलिस बिहार भारत सोशल मीडिया हथियार

हथियार लहरा कर दबंगई करने वाले 3 दबंगों को पुलिस ने हथियार और गोली के साथ किया गिरफ्तार।

 

वायरल वीडियो पर हुआ एक्शन
 बात बात पर हथियार निकालना आम बात हो गया है हथियार दिखा कर वर्चस्व कायम करने के लिए ऐसा किया जा रहा बिहार में इनदिनों  अपराधी  की मानोबल हद तक बढ़ गया है ।
नालंदा:- वेना थाना इलाके के गिरधर चक  गांव में मछली मारने के विवाद को लेकर खुलेआम मारपीट और फायरिंग का वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद हरकत में आई नालंदा पुलिस ने गिरधर चक गॉंव से दो बन्दूक  और कारतूस के साथ तीन  दबंगो को गिरफ्तार कर लिया | दरअसल रविवार को खुलेआम मछली मारने के विवाद में दो लोगो  के द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई के साथ साथ  फायरिंग भी की गयी

जिसका वीडियो  वायरल होने के बाद नालंदा के एसपी ने सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में टीम का गठन किया और फिर यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया | कई घंटे ऑपरेशन के बाद न केवल इस मामले में राजकमल चौहान ,धर्मवीर चौहान और रविंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया बल्कि दोनों हथियार और गोली भी बरामद किए |  गए उक्त बातों की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी डॉक्टर शिवली नोमानी ने बताया कि बिहार,गिरियक और वेना थाना पुलिस की   संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *