भिरहा पश्चिम वैष्णवी दुर्गा स्थान में तीन दिवसीय दंगल कुश्ती का शुभारंभ

रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत भिरहा पश्चिम स्थित वैष्णवी दुर्गा स्थान में तीन दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुखिया सुनैना देवी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। दंगल में देश के विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल से भी नामी पहलवान पहुंचे हैं। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय लोगों और कुश्ती प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

दंगल में सपना यादव, दिलखुश बाबू बनारस, सुल्तान वारसी उत्तर प्रदेश मूल के राजस्थान, बाबा बजरंगी, नीलेश उत्तर प्रदेश, आदिल, मधुरा, दीप्ति क्रिया, शमशेर बेगूसराय, बाबा बरेली, प्रखर थापा नेपाल, वीरेंद्र अयोध्या, गुल्ला राजस्थान और चंदन आगरा सहित कई पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।प्रतियोगिता के पहले दिन छह पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश की। 

हालांकि, निर्धारित समय में किसी भी मुकाबले का अंतिम निर्णय नहीं हो सका। आयोजकों की ओर से प्रत्येक मुकाबले के लिए सात से दस मिनट का समय निर्धारित किया गया है।दंगल के दौरान पहलवानों ने अपनी ताकत, फुर्ती और दांव-पेच का प्रदर्शन किया। कुश्ती देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। प्रतियोगिता के अगले दिनों में भी विभिन्न पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है।

तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न राज्यों और नेपाल के पहलवानों की मौजूदगी से दंगल का आकर्षण बढ़ गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *