कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकता न्यूज पुतला दहन प्रधानमंत्री बिहार भारत रोसड़ा समस्तीपुर

पेट्रोल डीजल पर रोज बढ़ती कीमतों के जिम्मेवार प्रधानमंत्री का पुतला दहन |

अत्यंत कुमार की रिपोर्ट।
रोसड़ा कोरोना काल में देश के अंदर लोगों का हाल बेहाल है ,हर रोज नौकरियां जा रही है |लोग बेरोजगार होते जा रहे हैं मजदूरों को काम मिलना बंद हो गया है और ऊपर से हर दिन डीजल पेट्रोल और खाद्य तेलों के दाम बढ़ रहे हैं| खाद्य तेल से लेकर अन्य जरूरियात की चीजें काफी महंगी हो रही है और सरकार का कोई ध्यान इस पर नहीं आ रहा है| इन्हीं सवालों को ले आज वामपंथियों का देशव्यापी आंदोलन के तहत भाकपाइयों ने पेट्रोल-डीजल आदि के बढ़ते मूल्यों के सवाल पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका|

बढ़ती महंगाई को रोकने हेतु भाकपाइयों ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद, रोसड़ा ने भाकपा कार्यालय से एक जुलूस अंचल मंत्री अनिल महतो के नेतृत्व में महावीर चौक रोसड़ा पहुंचा |जहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया |जुलूस में ‘महंगाई पर रोक लगाओ’ ‘डीजल पेट्रोल  खाद्य तेल का दाम कम करो’ आदि गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे|

इसी आशय का एक पत्र राज्यपाल के नाम शिष्टमंडल के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी रोसड़ा  अनुरंजन कुमार को सौंपा गया शिष्टमंडल में अनिल महतो , रूमल यादव ,लक्ष्मण पासवान राकेश कुमार सिंह शामिल थे| पुतला दहन कार्यक्रम में अमरनाथ भारती ,शंभू पासवान, सहदेव महतो ,लाल बहादुर पासवान ,दिनेश साह, फूल कुमार पासवान ,सुवधी देवी,टुनटुन पासवान ,मुकेश चौरसिया ,सुमित्रा देवी ,आरती देवी, सरोजिनी देवी ,शोभा देवी ,सोनी देवी ,फुल मनी देवी, सोनम कुमारी ,किरण कुमार ,अविनाश कुमार पिंटू ,रामचंद्र यादव, रामबाबू राऊत, रवि राम ,सुधीर मिश्र ,राजकुमार साह ,मोहम्मद निसार आदि शामिल थे|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *