अवैध खगड़िया जिला धांधली न्यूज पदाधिकारी प्रखंड बिहार बेलदौर भारत

अवैध रूप से हो रहे चार दीवारी कार्य को प्रखंड प्रमुख ने रुकवाया।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय मुख्यालय के पूरब की ओर से चार दीवारी का निर्माण किया जा रहा है। वही प्रखंड प्रमुख अवैध रूप से हो रहे चार दिवारी को प्रखंड प्रमुख में जिला पदाधिकारी के आदेश पर रुकवा दिया था। लेकिन कार्य एजेंसी के द्वारा रात्रि में चारदीवारी का निर्माण कार्य किया जा रहा था। जहां प्रखंड प्रमुख को देखते ही  निर्माण कर रहे सभी व्यक्ति भाग खड़े हुए। मालूम हो कि प्रखंड मुख्यालय से सटे दूरभाष केंद्र के बगल होकर चारदीवारी का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

वह वक्त चारदीवारी अनुदान मद से निर्माण कार्य में एजेंसी के द्वारा पिकेट ईट लगाया जा रहा था। इसे प्रखंड प्रमुख के द्वारा रोक दिया। वही प्रखंड नाजिर नवीन कुमार के द्वारा बेलदौर मनमानी तरीके से पंचम वित्त आयोग की क्षमता वर्धन राशि का बंदरबांट कर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नाजिर के मिलीभगत से लूटने की नियत से चारदीवारी का निर्माण कार्य कर रहे हैं। वहीं उक्त स्थल पर अंचलाधिकारी अमित कुमार पहुंचकर मापी कर सही जगह चिन्हित कर चारदीवारी निर्माण करने का निर्देश दिया।

प्रखंड प्रमुख विकास कुमार ने बताया कि बीती रात्रि कार्य एजेंसी के द्वारा लूट करने के नियत से रात्रि में कार्य कर रहे थे। जब हम उक्त स्थल पर पहुंचे तो कार्य कर रहे सभी मजदूर भाग निकले, तब उक्त स्थल पर दर्जनों ग्रामीण पहुंचे। जहां कार्य एजेंसी पर लूट करने का आरोप लगाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *