सुभाष राम की रिपोर्ट।
सहरसा पतरघट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है तीन अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
बीते दिनों सीएसपी बैंक संचालक रविनंदन यादव उर्फ पप्पू बैंक से रुपये लेकर आ रहे थे उसी दौरान कमलजरी के समीप अपराधी द्वारा बैंक संचालक को गोली मारकर लगभग दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गया था घटना की सूचना मिलते ही पतरघट घटना स्थल पर पहुँचकर सीएसपी संचालक को इलाज हेतु पीएचसी में भर्ती कराया जहां सीएसपी संचालक को इलाज किया गया हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों द्वारा रेफर कर दिया गया अभी भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पतरघट ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच एवं लगातार छापेमारी की जा रही थी उसी दौरान सीएसपी बैंक संचालक से रुपये लूटने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया पूछताछ के दौरान घटना में संलिप्त अन्य अपराधी का नाम बताया उसी निशाना देही पर अलग अलग जगहों से दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल,तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है सभी अपराधी का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है।
![]()
















Leave a Reply