बारिश होने से नदियों के जल स्तर में हुई वृद्धि।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

बारिश होने से जल स्तर में वृद्धि हो गई। जिस कारण बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के इतमादि पंचायत अंतर्गत बारूण गांव के ग्रामीणों में दहशत फैला हुआ है। मालूम हो कि जल स्तर में वृद्धि होने के कारण बारुण गांव अवस्थित जमीन दारी बांध के निचले स्तर पर बाढ़ का पानी मडरा रहा है,जो बांध को कटाव कर रहे हैं। वही कर्मियों के द्वारा बांध को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। लेकिन बारिश होने के कारण जल स्तर में वृद्धि होने से उक्त गांव के ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं। इस संबंध में इतमादि पंचायत के सरपंच राजीव कुमार रंजन ने बताया कि यदि जल स्तर में वृद्धि होगी तो जमीन दारी बांध कट सकती है। उन्होंने बताया कि हम अपने घर निर्माण करने में करीब 10 लाख रुपए से अधिक लागत से घर का निर्माण किए। यदि इस तरह की कटाव होते रहेगा तो आए दिन बारूण गांव कटने से नहीं रोक सकता है। इस संबंध में ग्रामीण ने बताया कि यदि सौ समय फलढ फाइटिंग के द्वारा कार्य नहीं किया जाएगा तो बारुण गांव को उजड़ने से नहीं रोक सकता है। मालूम हो कि खगरिया जिले के एमपी करीब 1 माह पूर्व प्रखंड क्षेत्र के तेलिहार पंचायत मैं पहुंच कर कटाव निरोधक कार्य को जायजा लिया।

उक्त स्थल से निकलकर खगड़िया एमपी बारुण गांव पहुंचे जहां कटाव निरोधक कार्य को देखें। वही उक्त स्थल पर कार्यरत पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया कि किसी भी तरह जमीन दारी बांध को कटने से रोका जाए। जिसको लेकर कटाव निरोधक कार्य युद्ध स्तर पर किया गया। लेकिन जमीन दारी बांध को कटने से कोई नहीं रोक सकता है। जबकि उक्त स्थल पर कटाव रोकने के लिए दर्जनों कर्मियों को कार्य करने के लिए पदस्थापित कर दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *