राजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
* कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त कर युवा रोजगार प्राप्त कर सकते हैं—-प्रियंका।
खानपुर,प्रखंड क्षेत्र के खानपुर बाजार स्थिति सिनेमा रोड में पंडित दिलीप कुमार ठाकुर के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आज प्रेरणा कंप्यूटर सोलुशन का विधिवत उद्घाटन जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, जिलापार्षद प्रियंका कुमारी, अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर एवं थानाध्यक्ष दिलकुमार भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि आज देश प्रगति की ओर अग्रसर है।देश के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है।इसीलिए युवाओं को हुनरमंद होना चाहिए।उन्होंने कहा कि खानपुर के युवाओं के विकास में प्रेरणा कंप्यूटर मील का पत्थर होगा।
अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने कहा कि देश में इलेक्ट्रॉनिक क्रांति आयी हुई है।कंप्यूटर के विना कोई काम सम्भव नहीं है।अतः लोगों को इस संस्थान से कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलापार्षद प्रियंका कुमारी ने कहा कि इस संस्थान के होने से खानपुर के युवा कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
संस्था के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि कंप्यूटर प्रक्षिक्षण के साथ साथ सभी प्रकारों के ऑनलाइन संबंधी कार्य किये जायेंगे।गरीव व निरीह छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था दी जाएगी।उन्होंने बताया कि कंप्यूटर पार्ट्स का सेल एवं रैपेरिंग का भी कार्य संपादित किया जाएगा।
मौके पर डॉ लाल बाबू, राकेश कुमार, प्रदीप साहनी,नितेश कुमार, सरोज कुमार राय,दिलीप कुमार राम,रूदल कुमार,जे0पी0 शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के निदेशक महेश कुमार,पूर्व मुखिया अरुण कुमार ,पूनम कुमारी उपस्थित थे।
Leave a Reply