भाई- बहन को स्नेह की डोर में बांधता है, रविवार को होगा रक्षाबंधन, बाजारों में सजी रंग बिरंगी राखियां।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

रविवार को भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर बेलदौर बाजार में रखी जमकर खरीदारी की जा रही है। वही राखियो, मिठाई व कपड़ो की दुकानों पर लोगो की जबरदस्त भीड़ नजर आयी।वही रविवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। विशेष बात यह है कि इस दिन सावन का आखिरी दिन भी है। 23 अगस्त से भाद्रपद मास का आरंभ होगा। रक्षा बंधन का पर्व सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना गया है।

इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस पर्व को बहुत ही पवित्र माना जाता है। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रंग-बिरंगी राखियां बिक रही हैं। बहनें अपने भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए राखियों की बाजार में खरीददारी करने में जुट हुई हैं।वही बेलदौर बाजार में एक से एक सुंदर राखियां उपलब्ध हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *