

बलवंत चौधरी ( सबकी खबर आठों पहर न्यूज़ रूम)
(बेगूसराय) : छौड़ाही ओपी क्षेत्र के बेंगा गांव स्थित ससुराल से मात्र पांच किलोमीटर दूर अपने घर खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के चलकी गांव जा रहा युवक आठ दिन बाद भी ना घर पहुंचा है नाही ससुराल। अनहोनी की आशंका को लेकर गायब युवक की पत्नी ने छौड़ाही ओपी में आवेदन दे पति का पता लगाने की गुहार लगाई है।
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव निवासी रंजीत दास की पत्नी पिंकी देवी का कहना है कि वह अपने पति के साथ छह माह से अपने नैहर बेंगा गांव में रह रही है। विगत एक सितंबर की रात दो बजे के करीब उनके ससुराल से भैंसुर ने फोन कर कहा कि छोटे भाई का तबीयत बहुत खराब है देखने आ जाओ। परंतु रुपयों का इंतजाम नहीं होने के कारण उनके पति एक दिन बाद दो सितंबर को अपने बीमार छोटे भाई को देखने चलकी गांव गए। वहां पहुंचने पर उनके पति ने फोन पर कहा कि वह घर पहुंच गए हैं। उसके बाद से उनका मोबाइल अभी तक स्विच ऑफ बता रहा है।

पति का पता नहीं चलने पर महिला के पिता राजाराम दास अपने दामाद की खोजबीन करने चलकी गए तो वहां वास्तव में दामाद का छोटा भाई बहुत बीमार था। वहीं बड़े दिव्यांग भाई घर पर थे। लेकिन उनका दामाद नहीं था। वहां के लोगों के साथ भी सगे संबंधियों के यहां खोजबीन किया। कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
महिला ने छौड़ाही पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उन्हें आशंका है कि उनके पति के साथ कुछ अनहोनी हो गई है। पुलिस जल्द से जल्द उनके पति का पता लगाने में मदद करें।
इस संदर्भ में छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार का कहना है कि अभी तक आवेदन उनके पास नहीं आया है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


![]()
















Leave a Reply