दीपावली न्यूज पर्व पश्चिम बंगाल भारत

दीपावली को लेकर बाजारों में सजने लगी दीप की दुकान।

निशा सिंह:- रिपोर्टर(पश्चिम बंगाल)

त्यौहार नजदीक आते ही  खुशी का माहौल बन जाता है लोगों के मन मे  त्यौहारो को लेकर एक अलग उमंग रहता है   बता दें कि दीपावली  कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है दीपावली भारत के सबसे बड़े और सवार्धिक महत्वपूर्ण त्यौहारो में से एक है दीपावली जो दीपो का पर्व है।

दीपों का पर्व दीपावली 4 नवंबर को मनाया जाएगा। त्यौहार नजदीक है और इसके लिए पूरा देश त्यौहार की तैयारियों में जुट गया है। त्यौहार जैसे – जैसे  नजदीक आ रहा है लोग अपनी घर एवं आसपास साफ सफाई में भी जुट गया है दुर्गापुर  के बाज़ारों में भी दीयों, सजावट के सामान, पटाखे और तरह-तरह की मिठाइयों की तैयारी होना शुरू हो गई है। यहीं के कुछ मिष्ठान दुकान वाले से भी जब पूछा गया कि क्या दिवाली के लिए कोई विशिष्ट प्रकार की मिठाइयां भी बनाने की तैयारी की जा रही है ? तो कुछ ने कहा कि वें दिवाली स्पेशल मिठाइयां भी सूचि में जोड़ने की सोच रहे है। त्यौहार से पहले दीया बनाने में कुम्हार अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि बारिश के वजह से थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बता दें कि आमतौर पर यह पर्व पांच दिनों तक चलता है। दिन 1 (2 नवंबर, 2021)- धनतेरस: दिन 2 (3 नवंबर, 2021)- छोटी दिवाली: दिन 3 (4 नवंबर, 2021)- दिवाली व लक्ष्मी पूजा: दिन 4 (5 नवंबर, 2021)- पड़वा: और दिन-5 (6 नवंबर, 2021)- भाई दूज। बाजारों में अभी से भीड़ लगना शुरू हो गई है और लोगों में पर्व त्यौहार को लेकर काफी उत्साह देखा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *