डायन थाना न्याय न्यूज पुलिस बिहार बेगूसराय भारत महिला

डायन का आरोप लगा महिला की तोड़ डाली रीड की हड्डी ,इजराहा गांव की घटना।

बलवंत चौधरी (सबकी खबर आठों पहर न्यूज रूम)

 (बेगूसराय) : छौड़ाही ओपी क्षेत्र के इजराहा गांव निवासी रामदयाल यादव की पत्नी मुन्नी देवी को कुछ लोगों ने डायन होने का आरोप लगा पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर स्थिति में महिला का इलाज पीएचसी छौड़ाही में चल रहा है।
 इस संदर्भ में महिला द्वारा छौड़ाही ओपी को दिए आवेदन में कहा गया है कि वह अपने घर पर थी। उसी समय गंगा प्रसाद यादव,दीवाकर यादव, ललीता देवी उनके घर में आकर गाली गलौज करने लगे। आरोपित गाय का तबीयत खराब कर देने का आरोप महिला पर लगाने लगे। आरोपित महिला को डायन कहते होंगे गाय का तबियत तुरंत ठीक करने का दबाव डालने लगे। महिला ने इस बात का जब प्रतिकार किया तो लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार कर महिला के रीड की हड्डी एवं पैर तोड़ डाला। घायल महिला का आरोप है कि गंगा प्रसाद यादव एवं दिवाकर यादव ने महिला को नंगा कर गांव में घसीट कर पीटा।  आरोपितों ने महिला के मवेशी को भी पीट पीट कर भगा दिया।
 बाद में ग्रामीणों ने घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला के पति बाहर में रहकर मजदूरी करते हैं।

दूसरी तरफ, घटना की सूचना घायल महिला द्वारा पुलिस को दी गई है।
 छौड़ाही पुलिस दो आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *