चंपारण जिलाधिकारी न्यूज पदाधिकारी परियोजना बिहार भारत

पर्यटन विभाग संतोष कुमार द्वारा केसरिया बौद्ध स्तूप एवं पर्यकटीय स्थल का किया गया निरीक्षण।

बिहार / चंपारण  केसरिया बौद्ध स्तूप एवं पर्यकटीय स्थल का किया गया निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  शीर्षत कपिल अशोक सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। बताते चलें कि निरीक्षण के क्रम में उन्होंने जिलाधिकारी महोदय के साथ केसरिया बौद्ध स्तूप के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु  विस्तृत  से चर्चा की पुरातत्विक महत्व का प्राचीन ऐतिहासिक स्थल केसरिया बौद्ध स्तूप विश्व विख्यात है विश्व में सबसे ऊंचा केसरिया बौद्ध स्तूप की उंचाई 104 फीट है, जो 1400 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

सचिव महोदय ने जानकारी देते हुए कहा कि केसरिया बौद्ध स्तूप को पर्यटन के रूप में बढ़ावा देने के लिए साफ सफाई की व्यवस्था, उत्खनन कार्य, सोलर लाइटिंग, चिल्ड्रन पार्क का निर्माण, तालाब का जीर्णोद्धार, चहारदीवारी निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था आदि को और बेहतर किया जाएगा।

निरीक्षण के क्रम में कैफेटेरिया हाउस का जायजा लिया गया वही कैफिटेरिया हाउस को बेहतर ढंग से संवारा जाएगा उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को मार्च 2022 तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए
इस  मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, आदि उपस्थित थें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *