निधन न्यूज पत्रकार भारत शोक

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, कई प्रमुख राजनेताओं, पत्रकारों ने किया शोक व्यक्त

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। मल्लिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि विनोद दुआ का अंतिम संस्कार आज यानी 5 दिसंबर को लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा।

आपको बता दें कि विनोद दुआ एक जानेमाने पत्रकार थे, जिन्होंने दूरदर्शन और एनडीटीवी इंडिया में काम किया। 1996 में विनोद दुआ पत्रकारिता पुरस्कार में रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड से से सम्मानित होने वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार बने। साथ ही उन्हें भारत सरकार द्वारा 2008 में पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में कोरोना के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विनोद दुआ के निधन पर कई प्रमुख राजनेताओं, पत्रकारों सहित बॉलीवुड की हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *