खगड़िया न्यूज बिहार भारत मुखिया

आज तीन पंचायत के मुखिया का शपथ ग्रहण किया गया।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

सोमवार को आईटी भवन बेलदौर में 3 पंचायत के मुखिया का शपथ ग्रहण किया गया। वही शपथ ग्रहण लेने के बाद उप मुखिया उपसरपंच का चुनाव किया गया। जिसमें कंजरी पंचायत के उपसरपंच राधा देवी बनी। वहीं अपने निकटतम प्रत्याशी अनुपम देवी को एक वोट से राजित किया। मालूम हो कि राधा देवी को 10 वोट मिला। वही अनुपम देवी को 9 वोट मिले। वही कजरी पंचायत से उप मुखिया के रूप में बीरबल उर्फ रोशन निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं बेला नबाद पंचायत से 2 प्रत्याशी उप मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल किया। जिसमें तारा देवी एवं सविता देवी पर्चा दाखिल किए। जिसमें सविता देवी को 7 वोट प्राप्त हुआ, वही उनके प्रतिद्वंदी तारा देवी को 6 वोट प्राप्त हुआ। इस प्रकार सविता देवी 1 वोट से जीत हासिल कर उप मुखिया बनी।

वहीं बेला नबाद पंचायत के उपसरपंच के रूप में जय नारायण यादव एवं ललिता देवी उपसरपंच के लिए पर्चा दाखिल किया। जिसमें जय नारायण यादव को 9 मत प्राप्त हुआ। वही ललिता देवी को 3 मत प्राप्त हुआ। जिस प्रकार जय नारायण यादव बेल नवाद पंचायत के उपसरपंच पद पर कायम हुआ। मौके पर डीसीएलआर राहुल कुमार, वीडियो सुनील कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी लाल बिहारी शर्मा समेत दर्जनों कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *