रमेश चंद्र राणा बने मुखिया संघ के अध्यक्ष

सुभाष राम की रिपोर्ट:-

सहरसा जिला के पतरघट प्रखंड के धबोली पंचायत के मुखिया रमेश चंद्र राणा निर्विरोध मुखिया संघ के अध्यक्ष बने। प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। प्रखंड में नवनिर्वाचित ग्यारह पंचायत के मुखिया सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव के लिए मुखिया संघ की हुई बैठक में प्रखंड क्षेत्र के लगभग 11 नवनिर्वाचित मुखिया ने भाग लिया। सभी मुखिया ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पर चयनित घोषित किया है।

संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद बैठक में शामिल मुखिया और अन्य लोगों ने माला पहनाकर उनको बधाई दी। इनके अलावे उपाध्यक्ष पद पर पस्तपार पंचायत के मुखिया रीना देवी को चेयानित निर्विरोध किया गया। अन्य मुखिया को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रखंड संघ के अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकास कार्यों पर जोर रहेगा। प्रत्येक पंचायत में विकास कार्य पूरे किए जायेंगे और नागरिकों की हरसंभव मदद की जायेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधा पर मुख्य फोकस रहेगा।

मौके पर उपस्थित जयकांत यादव, मिथिलेश राणा उर्फ मुन्ना यादव, मनोज पासवान, रवींद्र यादव, विशुनदेव यादव, सत्यनारायण यादव, चंद्रकिशोर यादव, भीखा पासवान, महेंद्र चरण जी, रमन कुमार, बचनदेव यादव, ग्यारह पंचायत के तमाम नव निर्वाचित मुखिया एवम जिला परिषद सदस्य और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *