जिलाधिकारी न्यूज बिहार भारत सहरसा

जिलाधिकारी ने चचरी पुल का किया निरीक्षण ,दिए कई दिशा निर्देश।

सहरसा संवाददाता सुभाष राम की रिपोर्ट

सहरसा :- सहरसा खगड़िया जिला के सीमा पर तटबंध के अंदर बसे लोगों के लिये जिला अधिकारी आनंद शर्मा के तरफ से खुशखबरी  है।  राजनपुर घोघसम घाट पर बने चचरी पुल का निरीक्षण करने जिलाधिकारी आनंद शर्मा अपने पुरे टीम के साथ  इलाके में पैदल पहुँचे।जहाँ चचरी पुल का निरीक्षण किये। बाद कोशी नदी पर पीपा पुल निर्माण की जानकारी दिए। अगर पीपा पुल का निर्माण यहाँ होता है तो सहरसा, खगड़िया और दरभंगा का बाजार जुट जायेगा।जिससे विकास की गति में भी तेजी आयेगी।जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद कोशी तटबंध के अंदर बसे लोगों में काफी उत्साह है।

निरीक्षण के दौरान सिमरीबख्तियारपुर एसडीओ सहित पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, पुल निर्माण विभाग, सहित आरडब्लूडी के अभियंता भी मौजूद थे। जिलाधिकारी आनंद शर्मा की माने फील्ड विजिट के दौरान एक बड़ी आबादी जो तटबंध के अंदर बसा है।  उसके आवागवन का एक मात्र साधन चचरी पुल है जिस होकर लोग पैदल या मोटरसाइकिल से आया जाया करते है।इसी लेकर चचरी पुल पर पीपा पुल का निर्माण हो इसके लिये एक टीम वर्क किया गया।जिसका रिपोर्ट भेजकर विभाग को अवगत कराया जायेगा।ताकि हो सके तो जल्द से जल्द पीपा पुल का निर्माण हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *