जदयू के प्रदेश महासचिव अभय कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वा जन्मदिन

गया से धीरज की रिपोर्ट
गया मे आज दिनांक 01/03/22 को जदयू के द्वारा आंबेडकर पार्क गया में माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  का 71वाँ  जन्मदिन विकास दिवस के रूप में 71 पौंड का केक काटकर पूर्व जिला अध्यक्ष अलेक्जेंडर खान की अध्यक्षता में मनाया गया है। इसका संचालन अरविंद वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड सदस्य चंदन कुमार सिंह ने कहा  की हम कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है की हमलोग  ऐसे नेता के नेतृत्व में करते हैं जो बिहार के विकाश के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं।  सिंह ने कहा  जिस तरह सभी महापुरुषों का जन्मदिन मनाया जाता है आने वाले दिन में   देश के सभी पार्टियां नीतीश कुमार जी का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाएगी। पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने कहा की आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार काफी तरक्की की हैआज बिहारी कहने में शर्म नहीं वल्कि गर्व महसूस होता है। श्री कुशवाहा ने कहा की इस अवसर पर शपथ लेने का समय है की जिस नेता ने बिहार को शून्य से शिखर पर पहुंचाया उनके हाथों को मजबूत करने की जरूरत है।पूर्व विधानपरिषद मनोरमा देवी ने कहा की नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिला काफी सशक्त हुई है, उन्ही का देन है की महिला पंचायती राज में 50% आरक्षण से विभिन्न पदों पर चुनाव जीतकर अपने अपने क्षेत्र की प्रतिनिधित्व कर रही है।जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने कहा  की 2005 से पहले का बिहार और 2022 का बिहार देख लीजिए पता चल जायेगा की नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार  में कितना विकास हुआ है। आज बिहार का विकास देखकर केंद्र सरकार भी कई योजना का अनुकरण कर रही है।  मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर रैन बसेरों एवं हॉस्पिटल, स्टेशन, बस स्टैंड, कई मंदिरों में हजारों लोगों के बीच मिठाईयां वितरण की गई। वहीं शाम 7 बजे विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में चंदन कुमार सिंह  के नेतृत्व में 771 दीप प्रज्वलित कर एवं विष्णुपद मंदिर में तुलसी पूजन कर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का दीर्घायु होने का कामना किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक अभय कुशवाहा मुख्य जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल एवं सैकड़ों कार्यकर्ता  उपस्थित थे।अभय कुशवाहा जी के नेतृत्व में कुजापी में भी दीप प्रज्वलित कर माननीय मुख्यमंत्री जी की लंबी उम्र के लिए कामना किया गया।

कार्यक्रम में  मुनेश्वर सिंह, कुंडल वर्मा,बबन चंद्रवंशी, राजेश प्रसाद,विनोद कुमा,जितेंद्र दास,अरुण राव,सुनील सिंह, सतेंद्र मांझी,रौशन मांझी,सोनम दास,पूनम कुशवाहा,सुलतान अहमद,श्रीकांत प्रसाद,राधेकांत शर्मा,धर्मेंद्र सिंह उर्फ डुल सिंह, सुरेश राव,महेश सिंह,सीताराम सिंह,मुन्ना पटवा,राजकुमार शाह,कैलाश पासवान, दयानंद विश्वकर्मा, सतीश पटेल, उत्तम कुशवाहा, चंद्रभूषण प्रसाद,राजेश कुमार,जमीलु रहमान,संजय कुमार,सुभाष कुमार,प्रकाश पटवा, एवं हजारों कार्यकर्ता,समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *