गया न्यूज फिल्म डिस्क बिहार भारत

भोजपुरी फ़िल्म तेरी दुल्हन सजाऊँगी का फर्स्ट लुक आउट,ट्रैलर मार्च में और फ़िल्म अप्रैल में होगी रिलीज।

गया संवाददाता धीरज की रिपोर्ट
गया भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के भावी सुपरस्टार अभिनेता सूरज सम्राट बहुत जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वालें हैं।कारण एक के बाद एक लगातार इनकी अनुमानित अर्धदर्जन से भी अधिक फिल्में रिलीज को तैयार हैं।जिनमें से कई फिल्मों का निर्माण पूर्ण हैं।जबकि,कई फिल्मों का निर्माण समाप्ति पर हैं।उन्हीं में से एक इनकी फ़िल्म तेरी दुल्हन सजाऊँगी का फर्स्ट लुक शिवरात्रि के पावन अवसर पर जारी किया गया हैं।जो बेहद ही आकर्षक हैं और दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा हैं।फर्स्ट लुक के जारी होने के बाद सूरज सम्राट ने बताया कि फ़िल्म का ट्रैलर इसी माह मार्च में जबकि फ़िल्म अप्रैल में बड़े पर्दे पर सम्पूर्ण भारत में रिलीज होगी।

फ़िल्म के फर्स्ट लुक में सूरज सम्राट पूर्ण रूप में एक्शन अवतार में हैं।सूरज सम्राट हाथ में त्रिशूल लिए हुए हैं।जबकि,तनुश्री व मधु सिंह राजपूत सूरज सम्राट के ठीक पीछे डरी सहमी दुल्हन बनीं खड़ी हैं।फर्स्ट लुक में सूरज सम्राट का एक्शन अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं और बेसब्री से फ़िल्म के इंतजार में हैं।सूरज सम्राट की आने वाली फिल्में सूरज दी रिवेंजर मैन,हत्यारा,दिल तुझको पुकारें,पॉवर ऑफ किन्नर,तेरी दुल्हन सजाऊँगी,हमदर्द,मोहब्बत रंग लाएगी,राजनंदनी व अन्य हैं।सूरज सम्राट के लगातार फ़िल्म व इनके अभिनय को देख कर यहीं कहा जा सकता हैं कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के भावी सुपरस्टार हैं सूरज सम्राट।
इस फ़िल्म के प्रमुख कलाकार सूरज सम्राट, तनुश्री, मधु सिंह राजपूत, ब्रजेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, अरुण सिंह, केके गोस्वामी,संजय वर्मा,साहब लाल धारी,श्रद्धा नवल,अनूप अरोड़ा,अमित पाल बंटी, दिनेश पांडेय, राहुल श्रीवास्तव, धामा वर्मा, आशुतोष कुमार चतुर्वेदी,आर नरेंद्र,सोनी पटेल, माही श्रीवास्तव,विद्या सिंह व अन्य हैं।

वहीं इस फ़िल्म के निर्माता शिवांश फिल्म्स एंटरटेनमेंट और प्रस्तुतकर्ता नीशू एंटरटेंमेंट हैं।इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता संजय कुमार,निर्देशक स्व. लाल जी श्रीवास्तव और मुख्य सह निर्देशक चंदन कश्यप,लेखक रामचंद्र सिंह, संगीतकार अमन श्लोक, गीतकार राजेश मिश्रा,फणीन्द्र राव,सचिदा पांडेय कवच, रामचन्द्र सिंह,पंकज प्रियदर्शी,गायक गायिका पामेला जैन,मनोज मिश्रा,सौमी सैलेश, आलोक कुमार,इंदु सोनाली,विजय चौहान,खुशबू जैन,अशोक यादव,अमन श्लोक व रमाकांत दुबे,एडिटर दीपक जॉल,डीओपी एम नागेंद्र और अशोक पांडा, फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, आर्ट डायरेक्टर सिकंदर विश्वकर्मा, नृत्य निर्देशक संतोष सर्वदर्शी व सौम्या अउजा,पीआरओ रामचंद्र यादव व युधिष्ठिर महतो हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *