न्यूज बिहार भारत समस्तीपुर

महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

पातेपुर विधायक द्वारा किया गया उद्घाटन,समस्तीपुर एवं वैशाली जिले के लोगों के द्वारा किया जा रहा आयोजन।
समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के चकपहार पंचायत के  राजवाड़ा घाट दुर्गा मंदिर के समीप जहाँ वैशाली और समस्तीपुर जिले के सिमा के समीप से 501 कुमारी कन्या के द्वारा जल भर कर श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ में जल स्थापित किया गया। जिसमें आयोजक कर्ता श्याम सेवा समिति द्वारा किया गया। वहीं कथा वाचक श्यामसुंदर महाराज जी के द्वारा कथा किया गया जा रहा है। वहीं 6 मार्च से शुरू होने वाली यह महायज्ञ 14 मार्च तक चलेगी। पातेपुर के विधायक लखेंद्र पासवान, पातेपुर के जिला परिषद रीना चौधरी,अजीजपुर चांदे के मुखिया पति तारा पासवान, मुखिया पिंकी देवी ,मोनू कुमार,भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, भाजपा के आईटी सेल दीपक शर्मा,पूर्व मुखिया मुकेश राम,चकपहार मुखिया पति पिंटू गिरी, नीरज कुमार, समाजसेवी राजवाड़ा के लक्ष्मी पासवान, रविंद्र पंडित, उपेंद्र साहनी, राजीव चौधरी, मोनू सिंह, विभूतिनगर के सोनू चौधरी,मनोज चौधरी, राजीव रंजन चौधरी, गोलू चौधरी,मुकेश राम, रजवाड़ा के समाजसेवी जवाहर पासवान, डॉ विनय कुमार, समाजसेवी विजय कुमार शर्मा,पैक्स अध्यक्ष चकपहार विजय राय, रौशन यादव, प्रधान भक्त संतोष ठाकुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित होकर इस महायज्ञ को सफल बनाएं।

वही गाजे-बाजे के साथ इस महायज्ञ का आयोजन किया गया। पातेपुर के विधायक लखींद्र पासवान का कहना है कि यहां इससे पूर्व गरीब असहाय कुमारी कन्या का शादी कराया जा चुका है। वही इस बार इस बार भी गरीब कन्याओं का शादी कराया जाएगा। वही कथावाचक महाराज श्याम सुंदर महाराज का कहना है कि प्रत्येक वर्ष कई कन्याओं का यहां शादी यज्ञ के दौरान कराया जाता है। वही इस यज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। एक अच्छी प्रथा, सोच जो गरीब कन्या की शादी को लोगों ने सहारना भी की है। वही यजमान संतोष ठाकुर के द्वारा यह यज्ञ का आयोजन किया गया है। कलश स्थापित के बाद सभी कन्याओं को भोजन करा कर भोजन दक्षिणा भी दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *