गया न्यूज बिहार भारत होली

होली के रंग में रंगने लगा माहुरी वैश्य मंडल,उड़ा अबीर- गुलाल ।

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।
गया मे माहुरी वैश्य मंडल, नवयुवक समिति एवं महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को स्थानीय माहुरी वैश्य मंडल भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह एक परिवारिक होली मिलन उत्सव कार्यक्रम है जहां महिलाओं की अलग टोली एवं पुरुषों की अलग टोली है। महिलाओं की टोली में पुरुषों का प्रवेश पुर्णतःवर्जित है। होली हमारे बेरंग जीवन में खुशियों का रंग भरती है। होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इस दिन लोग जाति और मजहब के भेदभाव को भूलकर एक-दूसरे के करीब आते हैं।  इस कार्यक्रम में महिलाओं  एवं पुरुषों ने अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और बच्चों एवं पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल, नवयुवक समिति एवं महिला समिति एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने निभाई। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सौरभ लोहानी ने दी है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *