गया न्यूज बिहार बैठक भाजपा भारत

भाजपा जिलास्तरीय पदाधिकारी की बैठक,संगठन विस्तार करने की हुई चर्चा

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट
   गया मे मंगलवार को  भाजपा गया जिला की बैठक भाजपा जिला कार्यालय आनंदी माई मोड़ उत्सव भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा कु अध्यक्षता में संपन्न हुआ है।मंगलवार के बैठक में संगठन पर विस्तृत चर्चा की गई है। गया जिला में बुथ स्तरीय संगठन की संरचना को मूर्त रूप दे दिया गया है। अब बुथ स्तरीय बैठक शुरू की जायेगी। भाजपा अपने संगठन के बदौलत ही चुनावों में सफलता प्राप्त कर रही है। आज विश्व की नंबर एक पार्टी है तो कार्यकर्ता की बदौलत ही है। चुनाव हो अन्य समय भाजपा के कार्यकर्ता जन सेवा के साथ साथ संगठन के विस्तार में लगे रहते हैं।हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बना लिया है। भाजपा के सिद्धांतों और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के दिशा निर्देशों के आधार पर भारत की जनता के द्वाराअपार जनसमर्थन पार्टी को प्राप्त हो रहा है। विरोधी पार्टियों के द्वारा जनता को दिग्भ्रमित करने का कुचक्र हमेशा रचा जाते रहा है, लेकिन भारत की जनता का निर्णय सराहनीय रहा है। पहले पूरे देश में कांग्रेस की सरकारें रहती थी, लेकिन गलत नितियों के कारण ही आज पूरे देश में दो ही राज्य में कांग्रेस की सरकार है। देश और जनता की सेवा केवल भाजपा ही कर सकती है।

 गया जिला भाजपा की ओर से होली के अवसर पर गया वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आपस सभी कार्यकर्ता अबीर गुलाल लगा कर गले मिला।
   इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, कंचन सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, डॉ अनुज कुमार जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव, प्रशांत कुमार, जिला मंत्री संतोष ठाकुर, अनंत दांगी, सत्येन्द्र पाण्डेय, किरण‌‌‌ पाण्डेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार, दीपक पाण्डेय, ऋषि लोहानीअमित लोहानी, कमल सिन्हा, सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *