किसान कृषि न्यूज फसल बिहार भारत समस्तीपुर

मोरवा प्रखंड पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी,किसानों को शंकर धान के बीज के बारे में विस्तृत रूप से दी जानकारी।

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार भी पहुंचे और किसानों को संबोधित।
परियोजना पदाधिकारी डॉ रविकांत एवं डॉ संजय कुमार सिंह विज्ञानिक मृदा विभाग ने किसानों को इस तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
मोरवा प्रखंड क्षेत्र में पहली बार मार्च महीने के लास्ट में संकर धान रोपा गया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के चकपहार पंचायत के कमतौल गांव में ढोरहिया चोर में संकर धान बीज उत्पादन की ओर से मार्च के लास्ट महीने मैं संकर धान रोपा गया। इसका उद्देश्य है कि आने वाले खरीफ फसल में किसानों के सहभागिता से इस क्षेत्र में 5 से 7 एकड़ शंकर धान के बीज उत्पादन आगामी दिनों में किया जा सके। जिला डी ए ओ विकास कुमार पहुंचकर इसका उद्घाटन कर क्षेत्र के किसान लोगों को इस परियोजना के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी। उनके साथ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार भी पहुंचे और किसानों को संबोधित करते हुए शंकर धान बीज उत्पादन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारिया दी। इस कार्यक्रम को परियोजना पदाधिकारी डॉ रविकांत एवं डॉ संजय कुमार सिंह विज्ञानिक मृदा विभाग ने किसानों को इस तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।

इस तकनीक के तहत किसानों को खेत में शंकर धान बीज उत्पादन कर सकते हैं। इस परियोजना के तहत वर्तमान में किसान के खेत में राजेंद्र शंकर धान दो आनुवंशिक रूप का बीज उत्पादन करने के लिए नर और मादा का अनुपात 5 अनुपात एक के मेल किसान के खेत में लगाया गया विदित हो कि बिहार में संकर धान का खेती लगभग छः लाख हेक्टर में किया जाता है। जिसके लिए लगभग छह हजार मैट्रिक टन संकर धान बीज की जरूरत पड़ता है। जिसके लिए बिहार के किसान पूर्ण रूप से बाहर से बीज के लिए निर्भर रहते हैं। वही हैदराबाद से बीज आपूर्ति की जाती है। जिसके कारण बिहार के किसानों को संकर धान बीज उत्पादन से होने वाले फायदे का उपयोग नहीं कर पाते हैं। वही उत्पादन से होने वाले फायदे का उपयोग नहीं कर पाते हैं और हमारे यहां के जो मजदूर हैं उनको भी संकर धान बीज उत्पादन में होने वाले कार्य से फायदा नहीं हो पाता है। इसी के तहत जो यह योजना जो है वह राष्ट्रीय कृषि योजना विकास योजना के तहत बिहार सरकार के द्वारा स्वीकृत किया गया।

जिसका शीर्षक है किसानों के सहभागिता से बिहार में संकर धान बीज का उत्पादन करना। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार,परियोजना के प्रमुख डॉ रविकांत, मृदा विभाग के वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार सिंह मौजूद रहे। इसके तहत संजीव कुमार झा स्थानीय किसान के खेत में फसल लगाकर इसकी ट्रेनिंग दी गई है इससे क्षेत्र में किसानों में खुशी की लहर देखी जा रही है। मौके पर गजेंद्र झा, उर्फ गज्जू, रामप्रवेश झा,करपुरी झा, रामबाबू राय,वीर चंद्र राय, श्याम पासवान, संजीव कुमार झा, सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *