जन सम्पर्क न्यूज बिहार भारत मुजफ्फरपुर

बोचहा विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान।

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।

गया बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजीत कुमार चौधरी और मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  राजीव पासवान के नेतृत्व में  मुजफ्फरपुर जिला के वोचहा विधानसभा की तैयारी के सिलसिले में मुजफ्फरपुर पहुंची है
मुजफ्फरपुर जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष  अजीत कुमार चौधरी  ने अपने सभी पदाधिकारियों एवं जिला के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक किया जिसमें वोचहा विधानसभा के प्रत्येक मण्डल अध्यक्ष एवं  पंचायत अध्यक्ष के साथ बैठक कर प्रभारियों एवं उप प्रभारियों के नियुक्ति की गईहै इसके साथ ही साथ मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को  चुनाव प्रचार प्रसार का जिम्मेवारी दिया गया  साथ ही साथ  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश  टीम के साथ वोचहा  विधानसभा के गोपालपुर पंचायत, सरफुद्दीनपुर पंचायत, बिशनपुर जगदीश, द्वारिका नगर पंचायत, मानिक पंचायत ,रोहुआ पंचायत एवं नरौली पंचायत का तूफानी दौरा किया गया कुछ जगहों पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती बेबी कुमारी भी साथ में चुनाव प्रचार में साथ रही हैं।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार की गरीबों एवं अनुसूचित जाति के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं हैं और जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है उसके चलते इस चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतने जा रही है|   भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजीव पासवान जी ने बताया की  चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती बेबी कुमारी की जीत सुनिश्चित है|   भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की टीम में मुजफ्फरपुर के जिला अध्यक्ष श्री फेकू राम, प्रदेश महिला मोर्चा के संयोजक  मनोरमा पासवान ,प्रदेश उपाध्यक्ष  मिलन रजक  ,प्रदेश उपाध्यक्ष  मनोज चौधरी  , राजू चौधरी ,डॉ रवि रंजन ,यह जानकारी मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक प्रसाद भारती ने दिया एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *