खगड़िया न्यूज बिहार भारत

प्रखंड क्षेत्र में दो जगहों से कलश शोभायात्रा निकाली गई।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

रामनवमी पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में दो जगहों से कलश शोभायात्रा निकाली गई। मालूम हो कि बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के चौढली गांव के बजरंगबली स्थान से 251 कुमारी कन्याओं के साथ कलश शोभायात्रा निकला, जो डुमरी बाजार अवस्थित मां दुर्गा के प्रांगण से सटे कोसी नदी से मंत्रो उच्चारण के साथ 251 कलश में जल भरा गया, उक्त स्थल से कलश शोभायात्रा निकला, करीब 5 किलोमीटर कुमारी कन्या पांव पैदल चलकर चौढली बजरंगबली स्थान पहुंचे। उक्त स्थल पर पहुंचकर कलश शोभायात्रा विराम लिया। बताते चलें कि ग्रामीणों के द्वारा हर चौक चौराहे पर ठंडा जल का व्यवस्था किया गया था। वही ग्रामीणों के सहयोग से चौढली गांव में तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

मालूम हो कि नगर पंचायत अंतर्गत सोनमा वासा गांव से सटे चैती दुर्गा मेला का आयोजन होता है। जिसको लेकर ग्रामीणों के सहयोग से करीब 301 कुमारी कन्याओं के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। वही कलश शोभायात्रा नगर पंचायत के विभिन्न विभिन्न वार्डों होकर गुजरा। वही सुरक्षा दृष्टिकोण से बजरंग दल के कार्यकर्ता कलश शोभायात्रा में भाग ले रहे थे। विभिन्न विभिन्न चौक चौराहे पर राम नाम की लूट है, लूट सके ना कोई का भजन गुंजायमान हो रहा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *