न्यूज बिहार बेगूसराय भारत मुखिया

मुखिया के घर पर पत्थर फेंकने का आरोपित युवक गिरफ्तार।

विनोद शर्मा की रिपोर्ट।

(बेगूसराय) : शाहपुर पंचायत के मुखिया के घर पर पत्थर फेंकने के आरोपित एक युवक को समस्तीपुर जिले के खानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर छौड़ाही पुलिस को सौंप दिया है।
 इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों छौड़ाही ओपी क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के मुखिया रोहित पासवान ने नामजद आरोपितो द्वारा उनके घर पर पत्थर फेंकने एवं धमकी देने की प्राथमिकी छौड़ाही ओपी में दर्ज कराए थे। जिसमें शाहपुर गांव निवासी सुधीर पासवान भी नामजद आरोपित थे।

सोमवार को सुधीर पासवान के खानपुर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने की जानकारी मिली। इसके बाद शाहपुर गांव के कुछ लोगों ने उक्त पेट्रोल पंप पहुंच आरोपित सुधीर पासवान को पकड़ लिया। फिर हंगामा की सूचना पर पहुंची खानपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। खानपुर पुलिस ने इसकी जानकारी छौड़ाही पुलिस को देते हुए आरोपित का सत्यापन कर खानपुर पहुंची छौड़ाही पुलिस को सौंप दिया।

छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार का कहना है कि सुधीर पासवान मुखिया के घर पर पत्थर फेंकने एवं धमकी देने के मामले में आरोपित हैं। खानपुर पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार किया कर उन्हें सौंपा गया है। जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *