कांग्रेस निधन नेता न्यूज बिहार बेगूसराय भारत

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन दी गई श्रद्धांजलि।

विनोद शर्मा की रिपोर्ट।

छौड़ाही (बेगूसराय) : छौड़ाही प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नारायणपीपड़ गांव निवासी राम उदित राय का लंबी बीमारी उपरांत सोमवार सुबह देहांत हो गया। वह छौड़ाही प्रखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के वर्तमान अध्यक्ष भी थे। नारायण पीपर पंचायत के वर्तमान सरपंच रामदाय देवी उनकी पत्नी है। राम उदित बाबू नारायणपीपड़ शांति समिति कमेटी के आजीवन अध्यक्ष रहे।

कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित वफादार एवं कांग्रेस के जांबाज साथी के असामयिक निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उक्त बातें छौड़ाही स्थित उनके आवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट कांग्रेसी नेता अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा।

दूसरी तरफ बेगूसराय जिला कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रामविलास सिंह, कांग्रेस नेता लखन पासवान, शिवशंकर पोद्दार, सतीश कुमार वीरू, शिक्षाविद राज नारायण चौधरी, शाहपुर सरपंच मोहम्मद मिसबाहुद्दीन, सीताराम यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश आजाद भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार यादव जय प्रकाश चौधरी बम बम, रामाकत राय सहित सैंकड़ों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प माला देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *