खगड़िया दहेज न्यूज बिहार बेलदौर भारत

दहेज के लिए दिव्यांग लड़की को ससुराल वालों ने किया घर से बेघर

राजकमल कुमार की रिपोर्ट

15 लाख रुपए दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने पैर से  दिव्यांग लड़की को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। जिस कारण उक्त लड़की ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मालूम हो कि बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव निवासी स्वर्गीय अभय राम सिंह के 25 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी का शादी 1 नवंबर 2021 पूर्णिया जिला के बरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू टोला निवासी शिक्षक परमानंद सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के साथ प्रेम प्रसंग में शादी किशनगंज पावर ग्रिड के समीप अपने आवाज में किया था। उक्त लड़की से करीब 4 वर्षों से मोबाइल से बातचीत हो रहा था।

बातचीत होते होते दोनों का प्रेम गहरा हो गया। जिस कारण उक्त लड़की अपने पिता और मां से नहीं पूछ कर प्रेम प्रसंग शादी कर ली। वही शादी कर लेने के बाद उक्त लड़का अपने पत्नी को अपने घर ले गया तो उनके पिता शिक्षक परमानंद सिंह एवं माता उक्त लड़की से करीब 15 लाख रुपया के तौर पर दहेज मांग किया, दहेज देने से उक्त लड़की का परिजन असमर्थ है। उक्त लड़का अपना मोबाइल नंबर तक चेंज कर लिया है, उक्त लड़की से बातचीत नहीं कर रहा है। जिस कारण लड़की के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। जबकि उक्त लड़की पारा मेडिकल की तैयारी कर नौकरी की तलाश में भटक रही है।

लेकिन दहेज लोभी दहेज नहीं देने पर उक्त लड़की के साथ मारपीट किया जाता है। जबकि बिहार सरकार के द्वारा दहेज लोभी ऊपर नकेल कसने के लिए कई योजना बनाए। लेकिन दहेज लेना और देना बंद नहीं हुआ है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि उक्त लड़की के द्वारा आवेदन दिया गया है। अपने अधीनस्थ कर्मी से मामले को छानबीन करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *