गया जिले के बेलागंज प्रखंड के अक्थू कंचनपुर पंचायत के ग्राम सालेपुर गांव में शनिवार को वार्ड नंबर तीन में वार्ड सचिव चुनाव में दबंगो द्वारा महादलित परिवार को जानलेवा हमला कर भोला दास, महापति देवी, ऋतु मांझी, कंचन दास को पुरी तरह से माथा फोड़ देने एव पैर तोड़ दिए जाने की घटना की तीव्र निंदा की है।भारती ने बताया कि सचिव के चुनाव में दबंगों द्वारा मनमानी का महादलित द्वारा विरोध किए जाने के कारण काफी मारपीट किया गया है। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई है।
घायलों को बेलागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।सालेपुर गांव के घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।इस घटना की निंदा करते हुए बिहार प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक प्रसाद भारती ने जिला पुलिस वरिय अधीक्षक से उक्त घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
सदर अस्पताल पूर्णियाँ में विगत 3 महीने से वेतन नही मिलने के कारण डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट एवं नर्स सभी कर्मचारियों ने आज 01 नवंबर को सदर अस्पताल केम्पस में हड़ताल कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल में opd एवं इमरजेंसी सेवा बिना बाधित किए। हड़ताल जारी रखा ,हड़ताल की […]
धीरज गुप्ता की रिपोर्ट गया। भाजपा के गया नगर कार्यालय में पूर्व सांसद स्व० ईश्वर चौधरी की 31 वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन उनके भतीजे प्रमोद चौधरी के द्वारा आयोजित किया गया है इस मौके पर सभी गया जिले के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित होकर स्वर्गीय ईश्वर चौधरी के तस्वीर पर माल्यार्पण […]
जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के करमा गांव ब्रह्म बाबा स्थित बड़की आहार में सोमवार की सुबह एक वृद्ध का शव पानी में तैरता हुआ मिला। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने आहार में शव को तैरता देखा। आहार में शव को तैरता देख आसपास के लोगों में हलचल मच गयी। […]