गया न्यूज बिहार भारत

डेल्हा मे रोड का शिलान्यास करने पहुँचे पूर्व विधान पार्षद

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।
   गया शहर डेल्हा वार्ड नं 3 में प्रशांत कुमार के घर से शिव भगत के घर तक पी.सी.सी.पथ का उद्घाटन भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार वाबू के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ,जिसकी प्राक्कलित राशि लगभग 3.5लाख है।
  इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पी.सी.सी.पथ देने के लिए कुमार वाबू को धन्यवाद देते हुए कहा कि दुर्गम इलाकों में भी पी.सी.सी पथऔर नाली का निर्माण कर लोगों के आने जाने के लिए सुगम रास्ता देकर जीवन को सार्थक बनाने में सहयोग किया है। ऐसे जन प्रतिनिधि होने से लोगों का विश्वास राजनेताओं पर अधिक प्रगाढ़ होता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार वाबू ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी देश हित में अनेकों फैसला जनहित के लिए किया है। कोरोनावायरस महामारी में भारत के सभी जनता को मुफ्त टीकाकरण कर जीवन को सुरक्षित कर ऐतिहासिक कार्य किया है।जान है तब जहान है के नारों के साथ काम किया है।कोरोना महामारी के कारण पूरा विश्व आर्थिक मंदी के चपेट में है लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण सुदृढ़ बना हुआ है। भारत की जीडीपी विश्व के सभी देशों से काफी आगे है। विश्व में आर्थिक मंदी और रूस यूक्रेन युद्धके कारण थोड़ी महंगाई बढ़ी जरूर है लेकिन जल्द ही महंगाई से भी निजात पा ली जायेगी।
    इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार, जिला महामंत्री प्रशांत कुमार, जिला मंत्री नीमा कुमारी, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, गया नगर पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष वंटी वर्मा, देवानंद पासवान,वार्ड सदस्या लाक्षो देवी, अभिषेक अग्रवाल,राजू जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *