खगड़िया न्यूज बिहार भारत

रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

गंगा दशहरा के उपलक्ष में कासिमपुर गावास गांव के ग्रामीणों के द्वारा 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया। मालूम हो कि उक्त यज्ञ में चार मंडली भाग लिया है। बताते चलें कि बीते गुरुवार को 121 कुमारी कन्याओं के साथ रामधुनी यज्ञ के उपलक्ष में कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। जो कलश शोभायात्रा कासिमपुर गांव से निकलकर सुलीच गेट पहुंचकर मंत्रो उच्चारण के साथ 121 कलश में जल भरकर पंचायत का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश शोभायात्रा विराम लिया। बताते चलें कि रामधुनी यज्ञ में दूरदराज से आए चार मंडली ने भाग लिया है।

जिसमें शांतिनिकेतन बाल मंडली कासिमपुर, संत संस्कृत मंडली भादास, मां भगवती मंडली पटेरबा उक्त रामधुनी यज्ञ में भाग लिया। इस संबंध में आयोजक मंडली ने कहा कि श्री श्री 108 अखंड राम धुन महायज्ञ कमेटी के सदस्य मुकेश सिंह, रणवीर सिंह, बाबू साहेब सिंह, विलास सिंह, हर्षो पहलवान, मंटू सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों सहयोग से रामधुनी यज्ञ हो रहा है। इस संबंध में आयोजक मंडली ने बताया कि गंगा दशहरा के उपलक्ष में 48 घंटे रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया है।

रामधुनी यज्ञ होने से क्षेत्र में शांति कायम होता है। वही रामधुनी यज्ञ को लेकर प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालु उक्त स्थल पर पहुंचकर रामधुनी यज्ञ का लुफ्त उठाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *