कांग्रेस गया न्यूज बिहार भारत

महंगाई,बेरोजगारी,जी एस टी के खिलाफ जेल भरो आंदोलन को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक।

रौशन कुमार की रिपोर्ट।

कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, इंटक, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, के नेताओ, कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जी एस टी आदि से आमजन त्राहि त्राहि कर रहें है, देश की खस्ताहाल आर्थिक स्थिति,डॉलर के मुकाबले रुपया का ऐतिहासिक गिरावट, सेना में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती अग्निपथ को वापस कराने सहित सभी मुद्दो पर कांग्रेस पार्टी  का 05 अगस्त 2022 को जेल भरो आन्दोलन एवम् 07 अगस्त 2022 को महागठबंधन के प्रतिशोध मार्च में जन, जन की भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु हम कांग्रेसी जन जागरण चलाएंगे।  युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्यासी रहे डा शशि शेखर सिंह ने कहा की 05 अगस्त 2022 को गया के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवम् जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन कर बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय सचिव मो उमैर खा उर्फ टीका खा ने कहा की देश में मंहगाई, बेरोजगारी, जी एस टी पर पर्दा डालने के लिए मोदी सरकार धर्मवाद, राष्ट्रवाद का दिखावटी ढोंग कर आमजन को बरगलाने की कोशिश कर रही है, परंतु अब देश की महान जनता इनकी जुमलेबाजी को समझ गई है।  बैठक में उपस्थित नेताओ ने कहा की हम कांग्रेस सहित देश के सभी विपक्षी दलों खास कर बिहार में महागठबंधन चट्टानी एकता बना कर सभी आंदोलनातमक कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, ओंकार नाथ सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, रामाश्रय सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, प्रदीप शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, कमलेश चंद्रवंशी, सुनील कुमार राम, प्रखंड अध्यक्ष में मानपुर के रंजीत सिंह, वजीरगंज के सतीश सिंह,अतरी के वीरेंद्र सिंह वीरु, मोहड़ा के अशोक राजवंशी, निमचक बथानी के अखिलेश यादव, चंदौती के ओह्म प्रकाश निराला, बोधगया के रामजी मांझी, शेरघाटी के शहीद इमाम, गया शहर प्रखंड एक केदार प्रसाद प्रखंड दो के लवी सिंह, प्रखंड तीन के धीरज वर्मा, डुमरिया के राजेंद्र सिंह, मो असरफ इमाम, सहित कई लोगो ने अपने, अपने विचार रखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *