न्यूज पृथ्वी दिवस बिहार भारत रोसड़ा विद्यालय समस्तीपुर

पृथ्वी दिवस पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कलवारा ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

चंदन कुमार की रिपोर्ट।
 समस्तीपुर रोसड़ा पृथ्वी दिवस पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कलवारा समेत जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण संबंधित संकल्प दिलवाया गया| शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर के निर्देशानुसार आज 10 अगस्त को बिहार दिवस मनाना था,इसी आलोक में आज उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कलवारा में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता रैली प्रधानाध्यापक सिकंदर राम की अध्यक्षता में निकाली गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने सेव ट्री सेव लाइफ ,पेड़ लगाएं जीवन बचाएं, जल जीवन हरियाली तभी हो खुशहाली के गगनभेदी नारे लगा रहे थे |जागरूकता रैली के पश्चात एक सभा का भी आयोजन किया गया सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता अशोक कुमार साहू ने बताया कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण  अत्यावश्यक हो गया है निरंतर पेड़ काटे जाने एवं दुनिया के अंदर हथियारों की होड़ के कारण पृथ्वी गर्म होती जा रही है एवं ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है ,हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना होगा तभी पर्यावरण  बच सकता है |

विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया| जिसमें ग्राम पंचायत राज जहांगीरपुर दक्षिण के मुखिया श्री शंभू सिंह शिक्षक अंसार आलम,अवधेश कुमार, प्रीति कुमारी, विवेक कुमार ,रंजीत कुमार राम, सुनीता कुमारी, सविता कुमारी, राजीव कुमार ,सुबोध कुमार, अशोक कुमार सिन्हा,संजय कुमार ,छात्र आयुष कुमार, कोमल, खुशबू, सानिया, मुस्कान, धीरज, राहुल, सूरज, मुरारी कमलेश,अन्नया,विकास,नेहा आदि सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे

 1,618 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *