गया निधन न्यूज बिहार भारत विधायक

पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।
गया भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार वाबू उनके आवास  गुरारुके नजदीक गरजू विगहा  जाकर पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि एक कर्मठ,जुक्षारू, सशक्त , मृदु भाषी, सहनशील और लोकप्रिय नेता को खो दिया है। अपने छोटे से कार्यकाल में गुरूआ विधानसभा के विकास में सराहनीय भूमिका रही थी। गुरूआ विधानसभा में आवागमन की काफी असुविधा थी, लेकिन अपने प्रयास से पुलों का निर्माण कर आम जनमानस को बेहतरी के लिए काम किया।स्व.सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन से नीजी रूप से काफी मर्माहत महसूस कर रहा हूं।

गुरुआ के पूर्व विधायक राजीव नंदन दांगी ने भी उनके आवास जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। शोक व्यक्त करनेवाले में भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, नरेंद्र सिंह दांगी,अनंत कुमार,सरयु ठाकुर, रामजतन यादव, अनिल कुमार, संतोष कुमार, प्रशांत कुमार, गोपाल यादव, राजेन्द्र राम, नरेश चौधरी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *