खगड़िया जिलाधिकारी न्यूज बिहार भारत विद्यालय शिक्षक शिक्षा

विद्यालय निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, शिक्षकों में मचा हड़कंप।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

प्रखंड क्षेत्र के बोबील पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में जब जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष अपने दल बल के साथ पहुंचे तो शिक्षकों में हड़कंप मच गया। मालूम हो कि उक्त विद्यालय में जिला पदाधिकारी पहुंचकर पूछे गए सवाल पर जवाब देने पर बच्चों को कलम देकर पुरस्कृत किए। वही उक्त विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या 199 बताई जा रही है ,वहीं उपस्थिति 128 थे‌। वही जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष वर्ग 5 में प्रवेश कर विज्ञान संबंधित प्रश्न पूछा गया। जिसमें छात्र-छात्राएं पूछे गए सवाल पर जवाब नहीं दे पाए। वही प्रथम वर्ग के बच्चों को गणित में सवाल पूछा गया तो गणित का भी सवाल का जवाब बच्चे नहीं दे पाए। लेकिन पढ़ाई हो या ना हो प्रधानाध्यापक शिक्षक की मांग कर दी। उक्त विद्यालय में मात्र 2 शिक्षक कार्यरत हैं, वही शिक्षक के कमी रहने के कारण बच्चों को समुचित शिक्षा नहीं मिल पा रही है। वही एक शिक्षक पंकज कुमार बीआरपी पद पर कार्यरत हैं जो विद्यालय में जांच पड़ताल करने में मशहूर रहते हैं। वही चारदीवारी आधा अधूरा रहने के कारण मवेशी प्रवेश कर जाता है। जिस कारण बच्चों को काफी परेशानी होती है।

वही राशि के अभाव में चार दिवारी नहीं हो पाया है। वही जिला पदाधिकारी बच्चों के बीच बैठकर मध्यान भोजन का आनंद उठाएं। मौके पर डीडीसी संतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, अंचलाधिकारी सुबोध कुमार, मुखिया संगीता देवी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *