गया जदयू न्यूज पटना बिहार भारत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हजारों की संख्या में महिलाएं कार्यकर्ता जाएगी पटना ,पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।
गया:- रविवार को जदयू कार्यालय नागमतिया रोड गया में महिला जिला संजोजक मनोरमा देवी,जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा,निवर्तमान महिला जिला अध्यक्ष जूली मेहता के नेतृत्व में 5 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पटना जदयू कार्यालय कर्पूरी सभागार में मनाने की तैयारी बैठक की गई है। जदयू पार्टी द्वारा तय किया गया है की 8 मार्च को होली त्योहार के कारण 5 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं की उत्थान के लिए बहुत काम किए हैं, सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण, पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में 50% आरक्षण, जीविका के लिए किया गया काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक मिशाल है। आगे उन्होंने बताया की गया जिला से 500 महिला 5 मार्च को पटना पहुंचेगी।

इस कार्यक्रम की संजोजक पूर्व विधानपरिषद सदस्य मनोरमा देवी ने कहा कि महिलाएं 5 मार्च को पटना कार्यक्रम में चलने के लिए काफी उत्साहित हैं। गया जिला से प्रत्येक प्रखंड से पार्टी एवं पंचायत की 10 महिला प्रतिनिधि सभा में उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पूर्व महिला अध्यक्ष सोनम दास, पूनम कुशवाहा, कोच प्रखंड अध्यक्ष रामती देवी, परैया अध्यक्ष रिंकी कुमारी, नगर प्रखंड अध्यक्ष बेबी देवी,खिजरसराय अध्यक्ष रेखा देवी, वार्ड पार्षद ममता किरण, सुशीला देवी,गीता देवी, कलावती देवी,रूबी कुमारी,माधुरी देवी,अनिता देवी, गीता वर्मा, संगीता कुमारी, ननगी देवी ,बबिता देवी एवं पार्टी की कई महिला साथी उपस्थित थी।

 8,490 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *