


रोसड़ा (समस्तीपुर): थाना क्षेत्र के भोरहा वार्ड संख्या तीन में एक महिला के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित भगवान लाल पासवान ने रोसड़ा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?
पीड़ित भगवान लाल पासवान के अनुसार, उनकी पत्नी घर के पास खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ असमाजिक तत्वों ने मोटरसाइकिल की हेडलाइट जलाकर महिला को परेशान करना शुरू कर दिया और उनके साथ छेड़खानी की।

उसी वक्त भगवान लाल पासवान अपने काम से घर लौट रहे थे। जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया और उन युवकों को टोकना चाहा, तो वे लोग आगबबूला हो गए। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।



अस्पताल में इलाज और कानूनी कार्रवाई
घटना के बाद घायल शख्स को आनन-फानन में रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। इलाज के उपरांत पीड़ित ने रोसड़ा थाना पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




![]()












Leave a Reply