


रोसड़ा (समस्तीपुर): रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्त के घर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार चिपकाने की प्रक्रिया पूरी की।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई थाना कांड संख्या–98/25 (दिनांक 03 अप्रैल 2025) से संबंधित है। इस मामले में नामजद अभियुक्त जगरनाथ पासवान, पिता- त्रिवेणी पासवान, साकिन- लालपुर (वार्ड संख्या 07), थाना- रोसड़ा, घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है।

लगी हैं गंभीर धाराएं
पुलिस के मुताबिक, उक्त कांड में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो (POCSO) एक्ट जैसी गंभीर धाराएं भी दर्ज हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है।



न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई
अभियुक्त के पेश न होने की स्थिति में पुलिस ने न्यायालय से इश्तेहार की अनुमति ली थी। शनिवार को पुलिस टीम ने लालपुर स्थित अभियुक्त के पैतृक आवास पर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर इश्तेहार तामिला किया।



आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि इश्तेहार में दी गई निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि अभियुक्त न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती जैसी और भी कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


![]()












Leave a Reply