समस्तीपुर: आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने मानसिक स्थिति बताई खराब।

समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लीपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव आम के बगीचे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना बल्लीपुर वार्ड संख्या 12 की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी रामचंद्र सहनी के पुत्र ललित कुमार साहनी के रूप में हुई है।

पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आया था घर
​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, ललित कुमार के पिता का निधन लगभग 10 दिन पूर्व हो गया था। वह अपने पिता के क्रियाकर्म और श्राद्ध की रस्मों में शामिल होने के लिए घर आया हुआ था। बीती शाम परिजनों के साथ खाना खाने के बाद वह घर पर ही आराम कर रहा था। देर रात जब घर के सभी सदस्य सो गए, उसी दौरान वह चुपचाप घर से बाहर निकल गया।

सुबह जब ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित आम के बगीचे में उसका शव फंदे से लटका देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की चर्चा
​घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि ललित का मानसिक संतुलन पिछले कुछ समय से ठीक नहीं रहता था। परिजनों ने किसी भी व्यक्ति से आपसी रंजिश या दुश्मनी की बात से साफ इनकार किया है। परिवार में पिता के निधन के बाद इस दूसरी बड़ी घटना से कोहराम मचा हुआ है।

बिना पोस्टमार्टम के परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि, परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *